निर्वाचन आयोग ने किया उत्तर प्रदेश 2022 चुनाव तिथि का ऐलान
झांसी: उत्तर प्रदेश में सभी राजनीतिक पार्टियां जिस दिन का इंतजार कर रही थी।
चुनाव को लेकर जो अटकले थी अब दूर हो गई निर्वाचन आयोग ने जारी की तारीख 10 फरवरी से होंगे विधानसभा चुनाव 2022।
चुनाव आयोग ने शनिवार को प्रेस वार्ता कर चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया है।
प्रदेश में इस बार भी 7 चरणों में चुनाव होगें जो 10 फरवरी से 7 मार्च तक चलेंगे।
वोटों की गिनती 10 मार्च को की जाएगी. बता दें कि झांसी जिले की तो यहां चार विधानसभा सीटें हैं, बबीना, झांसी नगर, मऊरानी पुर और गरौठा हैं।
झांसी जिले की चारों विधानसभा सीटों पर तीसरे चरण में 20 फरवरी को चुनाव होंगें।
| विधानसभा सीट | चुनाव की तारीख |
| बबीना विधानसभा सीट | 20 फरवरी |
झांसी सदर | 20 फरवरी |
मउरानीपुर | 20 फरवरी |
| गरौठा विधानसभा सीट | 20 फरवरी |
जिलेवार चरण और तारीख
*पहले चरण का मतदान: (10 फरवरी)*
शामली, मेरठ, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ हापुड़, गाजियाबाद, बुलंदशहर, मथुरा आगरा और अलीगढ
*दूसरा चरण: (14 फरवरी)*
सहारनपुर, बिजनौर, अमरोहा, संभल, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, बदायूं, शाहजहांपुर
*तीसरा चरण:(20 फरवरी)*
कासगंज, हाथरस, फिरोजाबाद, एटा, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, कन्नौज, इटावा, औरैया, कानपुर देहात, कानपुर नगर, जालौन, हमीरपुर, महोबा, झाँसी, ललितपुर
*चौथा चरण:(23 फरवरी)*
पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, लखनऊ, उन्नाव, रायबरेली, फतेहपुर, बांदा
*पांचवा चरण:(27 फरवरी)*
श्रावस्ती, बहराइच, बाराबंकी, गोंडा, अयोध्या, अमेठी, सुल्तानपुर, प्रतापगढ़, कौशांबी, चित्रकूट, प्रयागराज
*छठां चरण:(3 मार्च)*
बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज, कुशीनगर, बस्ती, संत कबीर नगर, आंबेडकर नगर, गोरखपुर, देवरिया, बलिया
*सातंवा चरण:(7 मार्च)*
आजमगढ़, मऊ, गाजीपुर, जौनपुर, संत रविदास नगर, वाराणसी, मिर्जापुर, गाजीपुर, चंदौली, सोनभद्र,
*(10 मार्च 2022 को मतगणना)*

Comments
Post a Comment